चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों की आवासीय योजना के लिए लगभग तीन साल पहले निकाले गए ड्रा में असफल रहे कर्मचारियों को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड उनके अर्नेस्ट मनी (अग्रिम राशि) पर सेविंग बैंक रेट पर ब्याज देगा।
सीएचबी ने पिछले साल अर्नेस्ट मनी वापस कर दिया था लेकिन ब्याज नहीं दिया था। सीएचबी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
इस स्कीम में असफल रहे कर्मचारी उपभोक्ता फोरम की शरण में जा रहे हैं। कई कर्मचारियों की याचिकाओं पर पिछले कुछ महीनों में फोरम सीएचबी को 9 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज देने का आदेश जारी कर चुका है।
बैठक में यह भी तय हुआ कि सीएचबी की विभिन्न आवासीय योजना के लिए दो दिन देरी से एकमुश्त रकम देने वाले लोगों से दो दिन का ही ब्याज लिया जाए।