फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, हेलीकॉप्टर पर आया ‘सपनों का राजकुमार’

Wed, 10 Dec 2014 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत/नरेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
लीक से हटकर कुछ नया करने की सोच कई लोगों में होती है। खासकर यदि मौका शादी-विवाह का हो तो उसे यादगार बनाने के लिए कुछ लोग खर्च की चिंता नहीं करते। कुछ ऐसा ही नरेला इलाके के गांव बूढ़पुर निवासी दीपक ने किया।
विज्ञापन


वह अपनी दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से सोनीपत पहुंचा। साढ़े चार बजे जैसे ही विवेकानंद स्कूल के ग्राउंड में हेलीकाप्टर से दूल्हा उतरा तो उसे एक नजर देखने के लिए मजमा लग गया। बाद में लड़की के परिजन भीड़ से निकालकर दूल्हे को अपने साथ ले गए।

बेटी की शादी वाकई यादगार बन गई है

गांव बूढ़पुर निवासी सतप्रकाश शर्मा ने बेटे दीपक की शादी विकासनगर, सोनीपत निवासी वीरेंद्र सिंह की बेटी अंजू के साथ तय की थी। विवाह को यादगार बनाने के लिए सतप्रकाश ने बेटे को उसकी भावी दुल्हन के घर वायु मार्ग से भेजने की योजना बनाई। परिवार के सामने यह बात आई तो सभी ने रजामंदी जता दी। इस शादी को लेकर अंजू के पिता वीरेंद्र भी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। इस अनूठी शादी पर वीरेंद्र ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी की शादी वाकई यादगार बन गई है।

वहीं लड़की के दादा रिटायर्ड शिक्षक रामेश्वर ने कहा कि वह भी इस शादी को लेकर काफी खुश हैं। वहीं दूल्हे के चाचा ताराचंद शर्मा ने बताया कि दीपक दो बहनों के बीच इकलौता भाई है। अभी वह पढ़ाई कर रहा है। दो दिन पहले ही उसकी बहन मनीषा की शादी हुई है। विवाह रस्म पूरी होने के बाद दोनों दुल्हा-दुल्हन और उनके दो परिजन बुधवार सुबह फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे
विज्ञापन

प्रति घंटे 65 हजार किराया

दीपक ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए जिस हेलीकाप्टर को हायर किया है, उसमें पांच लोग बैठ सकते हैं। एविएशन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि चॉपर का एक दिन में कम से कम दो घंटे का किराया वसूल किया जाता है।

चाहे इसकी कुल उड़ान पांच या दस मिनट की ही क्यों न हो। प्रति घंटा इसका किराया 65 हजार रुपये बैठता है। इस पर बारह प्रतिशत सर्विस टैक्स और जोड़ा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें