फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा नानक की नगरी को मिलेगी अलग पहचान, अब हर घर का होगा यूनिक नंबर, जानें क्या होंगे फायदे

Sun, 29 Nov 2020 07:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी में यूनिक नंबर देने की प्रक्रिया शुरू की गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब में प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी से संबंधित ऐतिहासिक नगरी सुल्तानपुर लोधी के बारे में अब गूगल पर आसानी से जानकारी मिल सकेगी। श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर प्रदेश सरकार ने सुल्तानपुर लोधी के हर घर व प्रापर्टी को यूनिक नंबर जारी करने का काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


रविवार को सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा और डीसी कपूरथला दीप्ति उप्पल ने यह काम शुरू करवाकर इस ऐतिहासिक शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की तरफ पहला कदम बढ़ाया। 


डीसी दीप्ति उप्पल ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी में 6500 यूनिक नंबर जारी किए जाएंगे। नंबर लगाने का काम रविवार से शुरू हो गया। एक जायदाद को एक कार्ड और एक स्टिकर जारी किया जा रहा है। कार्ड परिवार के मुखिया के पास रहेगा। स्टिकर उसके घर के बाहर लगाया जाएगा। इस कार्ड/नंबर को कहीं से भी गूगल पर सर्च किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


यूनिक नंबर से मालिक का नाम, पता, जायदाद का विवरण व किस्म, संपर्क नंबर, कुल मंजिलों की संख्या, घर के सदस्य, निर्माण की स्थिति, घर में कोई रहता है या नहीं ये जानकारी दर्ज की गई है। 

विधायक नवतेज सिंह चीमा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व को समर्पित शहर का योजनाबद्ध तरीके से विकास करवाया जा रहा है। अब इस शहर को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहरवासियों को हर तरह की सहूलियतें मुहैया करवाई जाएंगी। हर घर और जायदाद को यह नंबर जारी होने से जहां गैर-कानूनी कब्जों पर लगाम लगेगी वहीं असली स्थिति के बारे में भी जानकारी प्रशासन के पास रहेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें