फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे सलाम: बेटी की चाहत में पैदा कर दिए 8 बेटे

Sat, 16 May 2015 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियां हर किसी के नसीब में नहीं होती। हम आपको एक ऐसे मां-बाप के बारे में बताते हैं, जिन्हें एक बेटी की चाहत थी, लेकिन 8 बेटे हो गए। 8वां बेटा बीते दिन सरकारी अस्पताल में हुआ। अब मां-बाप ने भी भगवान की मर्जी के आगे हार मान ली है।
विज्ञापन


ये दंपति पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव घल्लू में रहता है। राम नारायण की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व सुनीता से हुई थी। उक्त दम्पति ने बेटी को जन्म देने की इच्छा के कारण 7 लड़के पैदा कर दिए।

सुनीता को फिर से प्रसव पीड़ा हुई तो राम नारायण उसे गांव के नजदीकी खुई खेड़ा के सरकारी अस्पताल ले गया। यहां
8वां भी बेटा पैदा होने के कारण दंपति काफी मायूस हुआ।

बावजूद इसके, दंपति की सोच ऐसे लोगों के लिए प्रेरणादायक है, जोकि बेटियों को भार समझते हैं। इसी वजह से बेटियों की संख्या बेटों के मुकाबले कम होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें