फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक बड़ी चीज: पानी की टंकियों के डिजाइन से चर्चा में जालंधर का गांव, कहीं दिखता है हवाई जहाज तो कहीं शेर

Sat, 30 Oct 2021 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जालंधर के उप्पल भूपा गांव में जहां नजर जाए, कहीं छत पर हवाई जहाज दिखाई देता है तो कहीं शेर। दरअसल गांव के लोगों ने अपने घरों में पानी की टंकियों को अलग अलग तरह के डिजाइन में बनवा रखा है। 
विज्ञापन
जालंधर के गांव में घर में बनी पानी की टंकी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शौक बड़ी चीज है। ऐसा ही कुछ पंजाब के जालंधर में दिखता है। यहां के उप्पल भूपा गांव में जहां नजर जाए, कहीं छत पर हवाई जहाज दिखाई देता है तो कहीं शेर। दरअसल गांव के लोगों ने अपने घरों में पानी की टंकियों को अलग अलग तरह के डिजाइन में बनवा रखा है। 

विज्ञापन


गांव के मुख्तियार सिंह के अनुसार इस गांव में ज्यादातर ग्रामीण विदेश में रहते हैं। यहां लोग अपने घरों के ऊपर ऐसी संरचनाएं बनाने के शौकीन हैं। एक अन्य ग्रामीण का कहना है कि विमान, जहाज और कई अन्य चीजों की तरह कई चीजें बनाई जाती हैं। अन्य क्षेत्रों से भी लोग यहां विशेष रूप से विमान को देखने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें