फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉक गार्डन में स्पेशल ढंग से सेलीब्रेट होगा नेक चंद डे

Mon, 07 Dec 2015 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉक गार्डन में नेक चंद डे इस बार कुछ अलग अंदाज में मनाया जाएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 15 दिसंबर को नेक चंद का जन्मदिवस है।
विज्ञापन


इस दिन को प्रशासन नेक चंद डे के रूप में मनाने जा रहा है। यह पहली बार होगा जब नेक चंद का जन्मदिवस उनके बिना मनाया जाएगा। इसलिए इसे खास बनाया जा रहा है।

विभिन्न गतिविधियों के साथ नेक चंद की निजी चीजों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। प्रशासन उनके ऑफिस को म्यूजियम का रूप दे रहा है। ताकि नेक चंद के जीवन से जुड़ी चीजों को देख प्रेरणा ली जा सके। उनके ऑफिस में कई दुर्लभ चीजें मौजूद हैं। पौराणिक चीजों को भी नेकचंद ने संभाल कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंट्री हो सकती है फ्री
नेक चंद डे के मौके पर प्रशासन रॉक गार्डन में एंट्री फ्री करने की सोच रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग नेक चंद के आर्ट को करीब से देख सकें। इससे पहले नेक चंद के देहांत के समय भी कई दिनों तक एंट्री को फ्री रखा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें