फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पहुंची चंडीगढ़, पीजीआई का किया दौरा

Wed, 10 May 2023 04:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भारती प्रवीण पवार ने पीजीआई की फेकल्टी के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और उसे दूर करने पर मंथन भी किया। वहीं पीजीआई में निर्माणाधीन योजनाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचीं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजीआई देश के श्रेष्ठ चिकित्सा संस्थानों में शुमार है। इससे उम्मीदें भी बढ़ जाती हैं। पीजीआई में मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने पर व्यापक स्तर पर काम हो रहा है। यहां प्रतिदिन लगभग 11 हजार मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं लेकिन शोध पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जब कोविड के दौरान शोध कर विश्व स्तर पर वाहवाही बटोरी गई तो अब उससे भी बेहतर परिणाम दे सकते हैं। 

विज्ञापन


शोध के जरिए दूसरे देशों के लिए मिसाल कायम कर सकते हैं। ये बातें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने बुधवार को पीजीआई में कहीं। वे संस्थान के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के साथ आगामी योजनाओं पर विचार विमर्श करने आई थीं। उन्होंने बताया कि ओपीडी में मरीजों की भीड़ के साथ वेटिंग पीरियड कम करने पर काम हो रहा है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण, टेस्ट रिपोर्ट की सुविधा संचालित की जा रही है। इसकी अगली कड़ी में क्यूआर कोड को लागू करने की तैयारी है ताकि मरीज स्कैन कर अपनी बुकिंग करा सकें। 

वहीं बड़े चिकित्सा संस्थानों पर दबाव कम करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को मजबूत किया जा रहा है। क्रमवार तरीके से उसकी स्थापना, मानव संसाधन की व्यवस्था, तकनीकी मजबूती और जनता के बीच सुविधा का संचालन शामिल है। मुख्य रूप से मधुमेह, कैंसर और ऐसी अन्य गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग और इलाज की व्यवस्था पर फोकस किया जा रहा है। इस अवसर पर पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल भी मौजूद रहे। इससे पहले भारती प्रवीण पवार ने पीजीआई की फेकल्टी के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और उसे दूर करने पर मंथन भी किया। वहीं पीजीआई में निर्माणाधीन योजनाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें