फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 24000 नशीली गोलियों के साथ आरोपी काबू, 200 रुपये में बेचता था पत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में इन दिनों प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री बढ़ गई है। नशे के सौदागर चोरी छिपे नशीली दवाइयां बेचकर अपनी जेब भरने में लगे हैं। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने भारी मात्रा में नशीली टैबलेट समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 24000 नशीले टैबलेट मिले हैं। वह एक टैबलेेट का एक पत्ता 200 रुपये में बेचता था। उसकी पहचान प्रेम पाल निवासी गांव सकेतड़ी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी भारी मात्रा में नशीली दवाइयों की सप्लाई करता है। सूचना मिलते ही एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम जिमखाना क्लब सकेतड़ी के पास मौजूद थी। इसी दौरान उक्त आरोपी सकेतड़ी की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को रोका और उससे पूछताछ की। एनडीपीएस नोडल अधिकारी ललीत कुमार कार्यकारी अभियंता हाउसिंग बोर्ड को मौके पर बुलाकर तलाशी ली गई। आरोपी के पास बैग से 400 पत्ते लोमोटिल के मिले। इसमें कुल 24000 टैबलेट थीं।
विज्ञापन


बरामद की गई नशीली टेबलेट की कीमत 80 हजार रुपये
पुलिस द्वारा बरामद की गई नशीली टेबलेट की कीमत 80 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी पिछले करीब छह महीने से नशा का अवैध धंधा कर रहा था। आरोपी ऑटो चलाता है और उसकी आड़ मेें नशीले टेबलेट बेचता है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से जानकारी जुटाएगी कि वह कहां से इतनी अधिक मात्रा में नशीले टैबलेट लेकर आता था ताकि उन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।


10 अप्रैल को पकड़ा था आरोपी
10 अप्रैल को डिटेेक्टिव स्टाफ की टीम ने 11760 नशीले कैप्सूल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान मनोज कुमार कालका निवासी के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें