फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल: शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गुप्त ठिकाने में यादगार बनाने का एलान

Thu, 22 Jun 2023 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि तूड़ी बाजार स्थित गुप्त ठिकाने में शहीद भगत सिंह और उनके अन्य क्रांतिकारियों की याद में यादगार बनाई जाएगी और यहां पर उनकी जीवनी संबंधी प्रत्येक वस्तु रखी जाएगी जिससे आने वाली पीढ़ी उनकी जीवनी के बारे में जानकारी हासिल कर सके।
विज्ञापन
फिरोजपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्य मंत्री (कानून एवं न्याय मंत्री व केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री) अर्जुन राम मेघवाल गुरुवार को फिरोजपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के तूड़ी बाजार स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह और उनके क्रांतिकारियों के गुप्त ठिकाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: डार्क वेब पर दी गई थी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या की सुपारी, शार्प शूटरों का हुआ इस्तेमाल

मेघवाल ने कहा कि शहर के तूड़ी बाजार स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह व उनके क्रांतिकारियों के गुप्त ठिकाने को जल्द ही यादगार बनाया जाएगा। यहां पर शहीदों की जीवनी से संबंधित इतिहास रखा जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी शहीदों के बारे में जानकारी हासिल कर सके। इस इमारत में रह रहे लोगों से भी मंत्री मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। इससे पहले मंत्री मेघवाल ने हुसैनीवाला स्थित शहीदी स्मारक पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


मेघवाल ने कहा कि हम इस इमारत का दौरा करने इसलिए पहुंचे हैं ताकि इसे यादगार बनाया जाए। देश को आजाद करवाने में योगदान व बलिदान देने वाले शहीदों के बारे में आने वाली पीढ़ी जान सके। शहीद-ए-आजम भगत सिंह व उनके क्रांतिकारियों ने देश कैसे आजाद करवाया, ये बातें इतिहास के पन्नों में ही दर्ज नहीं रहनी चाहिए, इसके बारे में देश के प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी होनी चाहिए। ये तभी हो सकता है जब इस इमारत को यादगार बनाकर यहां पर शहीदों की जीवनी से जुड़ी यादें रखें। जिन्हें देख व पढ़ कर नौजवान उनके बताए हुए पद चिन्हों पर चले। 
विज्ञापन


यह जानने पर कि पहली बार कोई केंद्रीय मंत्री भगत सिंह व उनके क्रांतिकारियों की इस यादगार को देखने पहुंचा है, मेघवाल हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि शहीदों की इस यादगार को कोई मंत्री देखने नहीं पहुंचा है। शहीदों के नाम पर पंजाब में आप ने सत्ता हासिल की है। इस मौके पर मंत्री इस इमारत में रह रहे परिवार से मिले और उनकी समस्या भी सुनी और विश्वास दिलवाया कि ये इमारत यादगार बनी तो उनका खास ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी व रेडक्रास के सचिव अशोक बहल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें