फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: मोहाली पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कहा- अब 15 पैसे नहीं... पहुंच रहा पूरा रुपया

Fri, 02 Jun 2023 04:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों तक पहुंचाए जाने वाली लोकहित नीतियों के बारे में बात करते हुए कहा कि एक समय था जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री खुद यह कहते थे कि अगर एक रुपया लोगों तक भेजा जाता है तो केवल उनके पास 15 पैसे ही पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश आजादी से लेकर अब तक उतना शक्तिशाली नहीं बन पाया था जितना नौ साल में बन गया है। आज दूसरे देश भारत को एक मजबूत देश के तौर पर देख रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था भी काफी मजबूत हुई है। यह बात केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मटौर में कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि वह भी एक समय था जब पूरे विश्व स्तर पर भारत को एक कमजोर देश माना जाता था लेकिन केंद्र सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में विश्व स्तर पर नजरिया बदल कर रख दिया है। केंद्र सरकार देश में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति को हर प्रकार की सुख सुविधा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। इस कारण अब देश के ग्रामीण हिस्सों में महिलाएं चूल्हे के बजाय गैस सिलिंडर पर खाना बना रही हैं। इस कारण अब उन्हें धुएं के चलते परेशान नहीं होना पड़ता है। वहीं हर घर में शौचालय बनाने की योजना के बाद अब महिलाओं को अपनी गरिमा के साथ समझौता करते हुए खुले में शौच नहीं जाना पड़ रहा है। 

कार्यक्रम में भाजपा हरियाणा के वरिष्ठ नेता सुभाष बराला, पंजाब के उपप्रधान सुभाष शर्मा, जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट, उपप्रधान बलबीर सिंह सिद्धू व लखविंदर कौर गरचा, पूर्व मंत्री तीक्षण सूद, सह कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी और कमल सैनी खरड़ समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बिचौलिए खत्म, अब 15 पैसे नहीं, लोगों तक पहुंच रहा पूरा रुपया
केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों तक पहुंचाए जाने वाली लोकहित नीतियों के बारे में बात करते हुए कहा कि एक समय था जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री खुद यह कहते थे कि अगर एक रुपया लोगों तक भेजा जाता है तो केवल उनके पास 15 पैसे ही पहुंच पाते हैं। बाकी के 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। इस समस्या को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने लोगों को योजना का पैसा उनके बैंक खातों में देने की योजना बनाई जिससे बिचौलिए खत्म हो गए और लोगों को पूरा पैसा मिलने लगा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें