फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट की समीक्षा के लिए चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री, क्या कह गए किसानों के लिए.. जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय बजट की समीक्षा और उस पर चर्चा के लिए सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन में रविवार को बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में केंद्रीय वाणिज्य एवं औद्योगिक राज्यमंत्री सोम प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि किसान नेताओं के साथ सरकार की कई बैठकें हुईं। कुछ बातें किसान नेताओं के बस से बाहर हो गई हैं, जिससे मामले का समाधान नहीं निकल रहा। सरकार किसानों के लिए चिंतित है और हम चाहते हैं कि किसान सम्मान के साथ वापस घर लौटें।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस वर्ष का केंद्रीय बजट देश के लिए आशा की नई किरण लेकर आया है। यह बजट अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए रणनीति को बदलने का एक अच्छा प्रयास है। इसमें कारपोरेट संकट को समाप्त करने तथा सुधारों के सिलसिले जारी रखने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। वैश्विक महामारी करोना के बाद स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दिया गया है। कोरोना वैक्सीन के लिए 35000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बुनियादी ढांचे के खर्च में बढ़ोतरी महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव अर्थव्यवस्था के लिए बूस्टर डोज का काम करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी समिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर रवि कांत शर्मा, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर, रामवीर भट्टी व बार कॉउंसिल के सदस्य राजकुमार चौहान सहित बड़ी संख्या में शहर के प्रतिष्ठित वकील, डॉक्टर, इंडस्ट्रियलिस्ट, व्यापारी और अन्य गणमान्य व बुद्धिजीवी वर्ग ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें