फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: मुख्य सचिव को गृह मंत्रालय का पत्र, भाजपा नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा

Fri, 23 Jul 2021 01:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विधायक अरुण नारंग की शिकायत का कड़ा संज्ञान लिया है। गृह मंत्रालय ने पंजाब की मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य में भाजपा नेताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने को कहा है। भाजपा विधायक अरुण नारंग ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय से शिकायत की थी। इसके बाद मंत्रालय हरकत में आया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में भाजपा नेताओं पर हो रहे हमलों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश की मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य में वरिष्ठ भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने हरियाणा सरकार को भी निर्देश दिया है कि पंजाब भाजपा के विधायक अरुण नारंग जब तक हरियाणा में हों, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पंजाब के भाजपा विधायक अरुण नारंग ने केंद्र सरकार को शिकायत भेजकर कहा था कि 27 मार्च को मलोट में विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनसे मारपीट की। सूबे में भाजपा कार्यालयों पर भी हमले हो रहे हैं। उन्होंने अपने शिकायत पत्र में यह भी कहा था कि पंजाब भाजपा के प्रधान अश्विनी शर्मा, भाजपा के सीनियर नेता तीक्ष्ण सूद, दिनेश कुमार, सुभाष शर्मा और विजय सांपला पर भी हमले हो चुके हैं। 

नारंग ने शिकायत पत्र के जरिये केंद्र सरकार से मांग की थी कि उन्हें और पंजाब में अन्य सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सीआरपीएफ या सीआईएसएफ की सुरक्षा प्रदान की जाए। इस शिकायत पत्र पर कार्यवाही करते हुए गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव से कहा है कि नारंग के साथ-साथ पंजाब के अन्य भाजपा नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें