फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 2366 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, यमुनानगर व कैथल मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

Sat, 04 Jun 2022 09:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गोरखपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र हरियाणा की पूरी बिजली किल्लत दूर कर देगा। यह प्रदेश का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। स्वदेशी तकनीक पर आधारित इस संयंत्र से राज्य के लोगों को 1400 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आगाज किया। शाह का पंचकूला दौरा न केवल खेलों के नजरिए से ऐतिहासिक रहा, बल्कि हरियाणा को 2366 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिली। शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लगभग 997 करोड़ रुपये की लागत से यमुनानगर में बनने वाले श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय मेडिकल कॉलेज और लगभग 945 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज कैथल का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


उन्होंने फतेहाबाद में 2800 मेगावाट की गोरखपुर अणु विद्युत परियोजना के लिए जलापूर्ति चैनल प्रणाली के निर्माण की भी नींव रखी। इस परियोजना पर लगभग 394 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मनोहर लाल ने शाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास और विजन प्रदेश के हर नागरिक को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। सर्वे भवंतु सुखिन: के मंत्र पर काम करते हुए केंद्र और राज्य सरकार ने नागरिकों के लिए कई स्वास्थ्य पहल की हैं। हमने प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। अब प्रदेश का कोई जिला ऐसा नहीं होगा, जहां मेडिकल कॉलेज न हो।

गोरखपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र दूर करेगा बिजली संकट
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र हरियाणा की पूरी बिजली किल्लत दूर कर देगा। यह प्रदेश का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। स्वदेशी तकनीक पर आधारित इस संयंत्र से राज्य के लोगों को 1400 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होगी। संयंत्र के चालू होने से क्षेत्र के ही नहीं, बल्कि प्रदेश के लोगों को भी पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी। परमाणु संयंत्र के चालू होने पर गांव गोरखपुर की पहचान अंतरराष्ट्रीय पटल पर बनेगी। संयंत्र के आसपास के इलाकों के युवाओं को रोजगार मिलने से आर्थिक समृद्धि भी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें