फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे में नहीं बनाया जाएगा अंडरपास

Mon, 29 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ के रनवे में अंडरपास नहीं बनेगा। बल्कि रनवे के समानांतर रास्ता बनाया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अंडरपास बनाने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन ने अब समानांतर मार्ग बनाने की तैयारी कर ली है। एयरपोर्ट की शहर से दूरी कम करने और रास्ता सुलभ बनाने के लिए प्रशासन ने यह कवायद शुरू की है।

प्रशासन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जो नई सड़क बनाने की प्लानिंग कर रहा है, वह सेक्टर-47/48 की तरफ  से लिंक की जाएगी। हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट बनाने से पहले दोबारा प्रशासन इस एरिया का सर्वे करवाएगा, लेकिन जो प्लान तैयार किया गया है उसके हिसाब से सेक्टर-29/31/इंडस्ट्रियल एरिया के राउंड अबाउट से सीधे इस सड़क को लिंक कर दिया जाएगा ताकि जो लोग इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाना चाहते हैं उनको घूमकर न जाना पड़े।
विज्ञापन


प्रशासक के आदेश के बाद शुरू हुआ सर्वे
पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने प्रशासन को सुलभ मार्ग तलाशने के आदेश दिए थे। प्रशासन और एयरफोर्स अथॉरिटी मिलकर इस मार्ग के लिए सर्वे कर रहे हैं।

100 एकड़ से अधिक जमीन का करना होगा अधिग्रहण
नए मार्ग में 112 एकड़ जमीन आ रही है, जिसमें करीब 90 एकड़ जमीन चंडीगढ़ और 22 एकड़ जमीन मोहाली के एरिया में आती है। इस जमीन को अधिगृहीत करने के बाद ही नया रास्ता बनेगा।

जमीन चिन्हित करने के लिए होगा फाइनल सर्वे
पिछले सप्ताह एस्टेट ऑफिस के रेवेन्यू स्टाफ  और पंजाब के अफसरों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ मिलकर एयरपोर्ट के पास लगते एरिया का सर्वे किया था। कितनी जमीन का अधिग्रहण होगा। इसमें कितनी जमीन चंडीगढ़ और कितनी मोहाली की होगी यह देखा गया। इस सप्ताह दोबारा जमीन चिन्हित करने के लिए फाइनल सर्वे होगा।

अभी रहती है असमंजस की स्थिति
ट्रिब्यून चौक से मोहाली होते हुए अभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाना होता है। कोई सही मार्ग अभी इसके लिए चिन्हित नहीं है। अनजान लोगों को एयरपोर्ट पहुंचने में काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें