फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास ने रोका ग्रामीणों का राशन

Fri, 10 Jan 2014 01:18 AM IST
नीरज कुमार / अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के बन रहे अंडरपास ने ग्रामीणों का राशन रोक दिया है। गांव रायपुर कलां में पिछले चार महीनों से राशन नहीं मिला।
विज्ञापन


चार महीनों का राशन कहां गया? यह ग्रामीण पूछ रहे हैं। विकासनगर के पास रेलवे का अंडरपास बन रहा है। इसका काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की गाड़ी वहां नहीं जा पा रही है।

रायपुर कलां गांव जाने के लिए पंजाब या हरियाणा के रास्ते गाड़ी को आना पड़ेगा। इसके लिए विशेष परमिट लेना होगा। इसके चलते वहां पर राशन बंद हो गया।

बाद में उस गांव के कार्ड धारकों को रायपुर खुर्द के साथ जोड़ा गया, लेकिन रायपुरकलां से रायपुरखुर्द जाने में अंडरपास की समस्या बन गई।

उसके बाद विभाग ने भी हाथ खड़े कर दिए। लोग परेशान हो रहे हैं। गांव के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह के  अलावा कुलवंत कौर, दिलबाग सिंह, गुरमेल सिंह, हरदीप सिंह, ज्ञान सिंह, सोहन सिंह सहित काफी लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की लापरवाही के कारण गांव रायपुरकलां में पिछले चार महीनों से राशन नहीं बांटा गया है। इस संबंध में कई बार वहां के लोगों ने शिकायत भेजी लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

रायपुर कलां के लोगों के लिए अब मौलीजागरां गांव की डीपो से राशन मिलेगा। पहले गांव में राशन गाड़ी से वांटा जाता था। अंडरपास बनने के कारण वहां राशन भेजना मुश्किल हो रहा था।

इसके चलते वहां के लोगों की शिकायतें आ रही थीं। विभाग ने फैसला ले लिया है। पंजाब और हरियाणा के रास्ते राशन भेजने में गाड़ी से परेशानी हो रही थी। वहां के लोगों के राशन कार्ड की एंट्री शुरू कर दी जाएगी।
- प्रवीण कुमार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी चंडीगढ़।

सरपंचों को बताएंगे
प्रवीण कुमार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि शुक्रवार को गांव के सभी सरपंचों और नगर निगम के पार्षदों के साथ बैठक करके नए फूड सिक्योरिटी एक्ट के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


यह बैठक यूटी गेस्ट हाउस में होगी। उन्हें यह भी कहा जाएगा कि वे गांव या शहर के लोगों को नए नियमों के तहत राशन कार्ड बनवाने के लिए बैठकें कर जागरूक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें