फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राज में संविधान की धज्जियां उड़ रही हैंः बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नागरिकता संशोधन कानून को केंद्र सरकार सही कह रही है, लेकिन यह सही नहीं है। हमारा संविधान धर्म के आधार पर किसी को नागरिकता देने का हक नहीं देता है। उसी संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए बीजेपी सरकार इस कानून को लाई। इस कानून के तहत एक धर्म को निकालकर बाकियों को नागरिकता देना संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ है, जिसे स्वीकारा नहीं जा सकता है। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने रविवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस कालोनी सेल की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके साथ एनआरसी को देश में लाना, ये दोनों कानून देश के लिए विघटनकारी साबित होंगे। आज समाज का हर वर्ग व नागरिक इस कानून के खिलाफ सड़कों पर है। मोदी सरकार देश की जनता की भावना को दरकिनार कर इसे हर हाल में लागू करना चाहती है जिस कारण आज देश में अस्थिरता का माहौल है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस कालोनी सेल की मीटिंग में कालोनी के लोगों की समस्याओं को देखकर लगता है कि समाज का हर वर्ग दुखी है। चंडीगढ़ में कालोनियों को बसाने वाली कांग्रेस ने हर गरीब का ध्यान रखा। पुनर्वास के तहत मिलने वाले मकान हो, उन मकानों में 3 मंजिला बनाने की इजाजत हो, वहां कारोबार करने की इजाजत हो, पथ विक्रेता अधिनियम के तहत काम करने का अधिकार आदि सब कांग्रेस लेकर आई। अब मकान देना तो दूर गरीबों के मकान तोड़े जा रहे हैं, कालोनियों की सड़कों के हालत बद से बदतर है। इस समस्या का समाधान करना तो दूर बीजेपी के नेता सत्ता के नशे में हैं।
विज्ञापन

कालोनी सेल के चेयरमैन मुकेश राय ने कहा कि मुझे मिले इस पद को ईमानदारी व मेहनत से निभाऊंगा और कांग्रेस की विचारधारा व नीतियों को घर-घर पहुंचने का काम करेंगे। इस मीटिंग में वरिष्ठ नेता शशि शंकर तिवारी व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मीटिंगों में उपस्थित नेताओं में विनोद शर्मा, कृष्ण चौधरी, जगदीश, दिलावर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें