फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्होंने कहा, दो सालों में बना देंगे अंडर पास

Fri, 22 Nov 2013 10:04 AM IST
रवि अटवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रमुख चौराहों पर अंडर पास बनाने का काम नए सिरे से शुरू हो रहा है। अगले सप्ताह तक इसके लिए सर्वे शुरू हो जाएगा। मेयर सुभाष चावला के अनुसार दो साल में अंडर पास बना दिए जाएंगे।
विज्ञापन


अंडर पास बनाने का काम छह साल से अटका था। पहले यह प्रोजेक्ट चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के पास था। केंद्र से ग्रांट भी जारी हो चुकी थी, इसके बावजूद निर्माण की दिशा में कोई काम न होने का मामला अमर उजाला ने पिछले दिनों प्रमुखता से उठाया था। उसके बाद प्रशासक शिवराज पाटिल ने यह प्रोजेक्ट हाउसिंग बोर्ड से लेकर नगर निगम को सौंपने के निर्देश दिए थे।

मेयर सुभाष चावला ने बताया कि अगले सप्ताह तक निगम के अधिकारी स्पॉट पर जाकर सर्वे करेंगे। वहां मेट्रो रूट के साथ-साथ पाइपलाइन और सीवरेज संबंधित पहलुओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


सबसे पहले उन चौराहों पर अंडर पास बनेंगे जहां लोगों को ट्रैफिक की सबसे ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। नगर निगम का प्रयास है कि यह काम दो सालों में पूरा करवा हो जाए।
विज्ञापन


विदेशों की तर्ज पर होगा निर्माण
चावला ने कहा कि विदेशों में बने अंडर पासों की तर्ज पर निर्माण कराया जाएगा। विभिन्न प्रकार की लाइटें भी लगाई जाएंगी।

इसके लिए पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के विशेषज्ञों से राय भी ली जाएगी। इन अंडर पास का निर्माण अगले 100 सालों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें