फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल से मिले चाचा और भाई, NSA लगाने के खिलाफ SGPC जाएगी हाईकोर्ट

Fri, 28 Apr 2023 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शिरोमणि कमेटी के सदस्य एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका युवक के परिजनों को अमृतसर से हवाई मार्ग से असम लेकर गए थे। सियालका ने बताया कि पूर्व में डिब्रूगढ़ जेल में बंद युवक के परिजनों से मिलने की अनुमति ली गई थी, जिसके अनुसार मुलाकात की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
डिब्रूगढ़ जेल पहुंचे युवाओं के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अपने आठ साथियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। इन युवाओं के परिवार के सदस्य एसजीपीसी के लीगल विंग की सहायता से असम गए। परिजनों ने युवाओं के साथ डिब्रूगढ़ जेल जाकर बात की और उनका हाल जाना। अमृतपाल के परिवार में से चाचा और भाई अमृतपाल से मिला है। अमृतपाल वहां पूरी तरह ठीक है। मिलने के बाद परिवार के सदस्य खुश नजर आए और जेल की व्यवस्था पर संतोष जताया।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: तीन फुट के श्योपत की चाह IAS की कुर्सी
विज्ञापन


शिरोमणि कमेटी के सदस्य एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका युवक के परिजनों को अमृतसर से हवाई मार्ग से असम लेकर गए थे। सियालका ने बताया कि पूर्व में डिब्रूगढ़ जेल में बंद युवक के परिजनों से मिलने की अनुमति ली गई थी, जिसके अनुसार मुलाकात की व्यवस्था की गई है। इस मामले में आरोपी दलजीत सिंह कलसी के वकील के मुताबिक उन्होंने अमृतपाल और उसके साथियों पर लगाए गए एनएसए को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि एनएसए को खत्म करवाने के लिए एसजीपीसी भी हाईकोर्ट में केस दायर करेगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें