फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

Wed, 03 Oct 2018 10:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर
विज्ञापन

पहली बार भारत की यात्रा पर आए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने बुधवार को अमृतसर स्थित विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्हें एक सिरोपा भी प्रदान किया गया। एंटोनियो गुटेरस ने स्वर्ण मंदिर के कम्युनिटी किचेन में खाना बनाने की विधि को देखा और लंगर में भी भाग लिया। गुटेरस ने विजिटर बुक में अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन

इस दौरान एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने उनका स्वागत किया। गुटेरस भारतीय वायुसेना के विमान से अमृतसर स्थित गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और मुख्य सचिव करन अवतार सिंह ने उन्हें एयरपोर्ट से रिसीव किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें