फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: यूआईडीएआई ने दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष आधार नामांकन शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा सेक्टर 26 स्थित इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष आधार नामांकन एवं अद्यतन शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि प्रत्येक बच्चा वैध आधार पहचान प्राप्त कर सके, जिससे वह डिजिटल पहचान प्रणाली से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सके। यूआईडीएआई टीम के प्रयास से शिविर के दौरान 35 अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट्स सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल आधार सेवाओं तक पहुंच को बढ़ाते हैं, बल्कि सरकार के डिजिटल इंडिया और आधार फॉर ऑल मिशन को भी सशक्त बनाते हैं, जिससे डिजिटल सशक्तिकरण की प्रक्रिया में कोई भी नागरिक पीछे न रहे। इस अवसर पर नाबार्ड एवं सोसाइटी फॉर द ब्लाइंड के सेवनिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक दिनेश के कपिला ने यूआईडीएआई के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्थान में 173 छात्र ऐसे हैं, जोकि एमबीयू शिविर एवं आधार नामांकन जैसे आयोजन उनके लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आधार डाटाबेस से सटीक डेटा मेल होना यह सुनिश्चित करता है कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) और अन्य कल्याणकारी अनुदानों का लाभ लाभार्थियों तक निर्बाध रूप से पहुंच सके। इस शिविर का सफल आयोजन यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के परियोजना प्रबंधक सचिन तथा आईईसी प्रबंधक पंकज शर्मा के नेतृत्व में किया गया। दोनों अधिकारियों ने छात्रों एवं शिक्षकों से संवाद किया और सभी वर्गों में सुगम्यता एवं डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने के प्रति यूआईडीएआई की प्रतिबद्धता को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें