फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 10 साल बाद शुरू हुई सड़क की मरम्मत, पार्षद जसविंदर कौर ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। वार्ड नंबर-1 के गांव खुड्डा अलीशेर से नयागांव-पीजीआई तक जाने वाली सड़क की मरम्मत और रिकॉर्पेंटिंग का कार्य शुक्रवार को शुरू किया गया। इस विकास कार्य का शुभारंभ एरिया की पार्षद जसविंदर कौर ने किया। उन्होंने बताया कि यह सड़क लगभग 10 साल बाद दोबारा बन रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार,लंबे समय से खराब पड़ी इस सड़क के निर्माण की मांग बार-बार उठाई जा रही थी जो अब पूरी हो पाई है। उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद के पति जगपाल सिंह, जेई दीपांशु, सिमरनजीत सिमी, गुरचरण सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें