फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर लागू न करने पर चौतरफा घिरा पीयू.. अब यूजीसी ने पूछा- क्यों लागू नहीं हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी रोस्टर लागू न कर चारों ओर से घिरता जा रहा है। अब यूजीसी ने रोस्टर लागू न करने का कारण पूछा है। पीयू जवाब देने की तैयारी कर रही है। सवाल यह उठता है कि पीयू इसे लागू क्यों नहीं करना चाहती। इसका पुख्ता जवाब पीयू के पास नहीं है।
विज्ञापन

एससी, एसटी व बीसी के कर्मचारियों को रोस्टर का लाभ मिलना चाहिए था, लेकिन नहीं दिया गया। बताते हैं कि आजादी के बाद से अब तक इसका लाभ नहीं मिल सका। कर्मचारियों के दबाव के बाद पीयू ने दो बार रोस्टर बनाया, लेकिन उस दौरान सिंडिकेट ने इसे पास नहीं किया। कमेटी के पास यह मामला है। इस प्रकरण को एससी, एसटी और बीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने यूजीसी को अवगत कराया। अब वहां से यूजीसी ने पीयू से जवाब मांगा है। इससे पहले पंजाब के एससी-एसटी आयोग ने भी पीयू से रोस्टर को लेकर जवाब मांगा था। चांसलर कार्यालय की ओर से भी पीयू को पत्र आ चुका है। बावजूद इसके लागू नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों में रोष है। अब वह धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाएंगे। हालांकि पीयू प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वह इस पर काम कर रहा है। जल्द ही इसका लाभ कर्मचारियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें