फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: यूको बैंक लूट का आरोपी गोपी काबू, रिवाल्वर और एक लाख रुपये बरामद

Fri, 21 Oct 2022 05:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

यूको बैंक से 13.84 लाख रुपये की लूट में गोपी ने ही महिला बैंक मैनेजर से रिवाल्वर दिखाकर ज्वेलरी लूटी थी और जान से मारने की धमकी देते हुए रिवाल्वर को हवा में लहराया था और लूट के बाद तीनों आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी नारकोटिक्स सेल ने जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित यूको बैंक में अगस्त में हुई 13.84 लाख रुपये की लूट मामले में फरार चल रहे आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को मकसूदां चौक से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक रिवाल्वर, एक लाख रुपये की नकदी, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन और दो सोने की चूड़ियां बरामद की हैं। 

विज्ञापन


डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि गुरुवार देर रात एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुप्त सूचना पर गोपी को मकसूदां चौक जालंधर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बैंक मैनेजर से लूटी गई ज्वेलरी भी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी गोपी निवासी उत्तर नगर, बस्ती शेख जालंधर पर कई थानों में लूट और आर्म्स एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं। 

यूको बैंक लूट कांड में शामिल अजयपाल उर्फ निहंग, विनय तिवाड़ी और तरुन कुमार उर्फ बिल्ला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। गोपी ने पूछताछ में कबूला कि उसने लूट की अन्य वारदातों को अंजाम दिया था। यूको बैंक से 13.84 लाख रुपये की लूट में गोपी ने ही महिला बैंक मैनेजर से रिवाल्वर दिखाकर ज्वेलरी लूटी थी और जान से मारने की धमकी देते हुए रिवाल्वर को हवा में लहराया था और लूट के बाद तीनों आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें