फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूबीएस के होनहारों को मिला लाखों का पैकेज

Fri, 13 Dec 2013 10:55 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हर साल की तरह इस साल भी पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) के एमबीए के विद्यार्थियों को लाखों के पैकेज ऑफर हो रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले करीब एक हफ्ते से पीयू में कई नामी कंपनियां एमबीए के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों की कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंच चुकी है और अब तक यूबीएस के करीब 41 विद्यार्थियों की प्लेसमेंट हो चुकी है।

इन 41 विद्यार्थियों में से दो विद्यार्थियों को 12 लाख रुपये का पैकेज ऑफर हुआ है। यह पैकेज रेलीगेयर कंपनी ने दिया है। इस साल यूबीएस के 140 विद्यार्थी प्लेसमेंट के लिए योग्य हैं। इन विद्यार्थियों को 5 से 8 लाख तक पैकेज मिला है।
विज्ञापन


पिछले साल ट्राइडेंट कंपनी ने यूबीएस के तीन छात्रों को 15 लाख का पैकेज दिया था जो कि अधिकतम था। उम्मीद की जा रही है कि यूबीएस पिछले सालों के औसत पैकेज की तुलना में इस साल छात्रों को ज्यादा पैकेज मिलेगा।

ट्राइडेंट ने प्लेसमेंट के लिए अपना प्रोसेस शुरू कर दिया है। अगले कुछ दिनों में कई और बड़ी कंपनियां भी मोटे पैकेज के साथ यूबीएस आएंगी।

इस साल अरनेस्ट एंड यंग ने यूबीएस के 10 छात्रों को प्लेसमेंट की है और उन्हें 7.22 लाख रुपये ऑफर किए गए हैं। यूबीएस के प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में कई नामी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए यूबीएस पहुंचेगी। ये कंपनियां भी छात्रों को मोटा पैकेज ऑफर करेंगी।
विज्ञापन


हमें उम्मीद है कि इस साल सभी योग्य विद्यार्थियों की प्लेसमेंट हो जाएगी। उधर, पीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ओर से भी हर साल की तरह इस साल भी फरवरी में जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पीयू के करीब 70 विभागों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें