फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में दो साल के बच्चे के साथ हुआ ऐसा हादसा, देखकर मां बेहोश लोग अवाक

Mon, 22 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
होटल में दो साल के बच्चे के साथ हादसा
विज्ञापन
होटल में दो साल के बच्चे के साथ वो हादसा हो गया, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की सांसें थम गईं। मां तो बदहवासी की हालत में है। हादसा मनीमाजरा स्थिल होटल सॉलिटेयर में हुआ। होटल में पांच दिन के लिए रुकी लखनऊ की एक महिला का 2 साल का बच्चा शाम चार बजे लिफ्ट से नीचे गिर गया। बच्चा 20 फुट तक नीचे बेसमेंट में जा गिरा। उसे तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए बच्चे को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मौलीजागरां थाने के एसएचओ बलदेव कुमार ने बताया कि लखनऊ से महिला शालिनी अपने पति और दो बच्चों के साथ होटल में पांच दिन के लिए ठहरने आई थी। शनिवार को उसके साथ उसका दो साल का माधव एक अन्य 4 वर्षीय बच्चा था। महिला काउंटर पर चेकइन कर रही थी। इसी दौरान माधव लिफ्ट के पास लगी रेलिंग से लिफ्ट के डक्ट की ओर चला गया और वहीं से नीचे गिर गया। एसएचओ ने बताया कि महिला की शिकायत पर होटल मालिकों पर मामला दर्ज किया गया है।

इनमें अनिल, अशोक बजाज, वीके मित्तल, रतन अग्रवाल होटल के जनरल मैनेजर कुलदीप चंद शामिल हैं। पुलिस ने जीएम कुलदीप चंद को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा किया गया। इन सभी के खिलाफ धारा 337 338 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि बाकियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें