फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूल गई गर्भवती मां, बिलखता रहा दो साल का मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास के कच्ची कॉलोनी में वीरवार सुबह दो महीने की गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सारंगपुर थाना पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। मृतका की पहचान 25 साल की चंपा देवी की रूप में हुई। उसका दो साल का बेटा भी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 9.30 बजे की है। चंपा देवी का पति मजदूरी का काम करता है और वह काम पर गया हुआ था। पीछे से उसकी पत्नी ने घर में छत की लकड़ी की बल्ली से चुन्नी से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। उसका मासूम बेटा जोर-जोर से रो रहा था। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले एक युवक रजिंदर ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि वह फंदे से लटकी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सारंगपुर थाना पुलिस ने चंपा को फंदे से उतारकर सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि उसकी चार साल पहले शादी हुई थी और वह बीमार भी रहती थी। वह परिवार के साथ पति की चचेरी बहन के घर किराए पर रहती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें