फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पानी की बाल्टी में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत काम पर गए थे पति-पत्नी, देखभाल कर रही भांजी गई थी दुकान पर

Sat, 23 Mar 2024 12:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डेराबस्सी। बरवाला रोड पर रहने वाले एक प्रवासी परिवार की दो साल की बच्ची की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत बता दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुकेश राव का परिवार डेराबस्सी बरवाला रोड स्थित एक कॉलोनी में रहता है। वह और उसकी पत्नी एक निजी कंपनी में काम करते हैं। सुबह दोनों पति-पत्नी अपने काम पर चले गए। बाद में उनकी दो साल की बेटी सुमन, उसकी भांजी के साथ रह रही थी। इस दौरान भांजी उसकी देखभाल कर रही थी। दोपहर को जब उसकी भांजी दुकान पर कुछ खरीदने गई तो उसकी दो साल की बेटी सुमन घर पर अकेली थी। खेलते समय वह घर में रखी पानी की बाल्टी में गिर गई और बेहोश हो गई। जब उसकी भांजी घर आई तो उसने इसकी जानकारी अपने मामा मुकेश राव को दी। जिसके बाद वह काम से छुट्टी लेकर घर आया और लड़की को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में दाखिल करवाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें