फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पजाबः अंगीठी के धुंए से दो प्रवासी मजूदरों की मौत

Thu, 21 Jan 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में लगातार अंगीठी के धुंए से लोग मर रहे हैं। अब मुक्तसर के मलोट में दो प्रवासी मजदूरों के मरने की खबर है। वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। उक्त मजदूर को सर्दी से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो गए थे। अंगीठी से गैस बनना ही मजदूरों की मौत का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


सती करतार राइस मिल में लेबर का काम करने वाले गुवाहाटी (असम) निवासी विंदुत (45), अमन कुमार (25) और मलोट के गांव थेहड़ी के धर्मवीर एक कमरे में रहते थे। रात खाना खाने के बाद सोते समय सभी ने ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई।

सुबह जब वे तीनों नहीं उठे तो साथी मजदूरों ने कमरे में जाकर देखा तो तीनों बेहोशी की हालत में पड़े थे। तीनों को एंबुलेंस में स्थानीय राजकीय अस्पताल लाया गया। वहां पर डाक्टरों ने विंदुत और अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे मजदूर धर्मवीर की हालत नाजुक होने पर उसे फरीदकोट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें