फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से सोने के लोंग चुरा कर भाग रही दो महिलाएं पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। सोने के आभूषण खरीदने आई महिलाओं द्वारा असली के बदले नकली आभूषण रख कर धोखाधड़ी और चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसकी साथी एक युवती को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस इस मामले में संलिप्त एक आरोपी की धरपकड़ के लिए छापे मार रही है। आरोपी की पहचान फतेहबाद के विनोद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला और युवती को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से महिला को दो दिन के पुलिस रिमांड और युवती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मनीमाजरा पिपलीवाला टाउन स्थित गोगना ज्वेलर्स के मालिक प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को दोपहर बारह बजे उनकी दुकान पर युवती और महिला नाक के लिए लौंग खरीदने आई थी। करीब आधे घंटे तक डिजाइन देखती रही और बाद अचानक उन्होंने यह कह कर लौंग खरीदने से मना कर दिया कि उन्हें कोई डिजाइन पसंद नहीं आया। उनके दुकान के बाहर जाने के बाद प्रमोद ने देखा कि लौंग के अलग-अलग डिब्बों में कुछ लौंग ऐसे हैं जो उसने पहले अपनी दुकान में नहीं देखे। शक होनें पर उसने चेक किया तो पता चला कि उन्होंने 11 लौंग चोरी कर उसकी जगह नकली लौंग रख दिए।
ठगी का पता चलने पर प्रमोद उन्हें पकड़ने के लिए उनके पीछे भागा। इस बीच उनका एक और साथी विनोद कुमार सामान लेकर मौके से फरार हो गया पर प्रमोद ने युवती और महिला को पकड़कर पुलिस को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस को उनसे कुछ लौंग मिल गए हैं लेकिन आधे से ज्यादा लौंग उनका साथी लेकर फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें