फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के दो यूआईपीएस स्कॉलर्स को मिला यंग फार्मा साइंटिस्ट अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (यूआईपीएस) की दो रिसर्च स्कॉलर्स को यंग फार्मा साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसमें स्कॉलर रंजोत कौर और टीनू शर्मा शामिल हैं। दोनों को अवार्ड डिस्सो रिसर्च प्रजेंटेशन्स इंडिया-2020 के कार्यक्रम में दिया गया। यह कार्यक्रम सोसाइटी फॉर फार्मास्यूटिकल डिससोलूशन साइंसेज और एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया दोनों की तरफ से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

यूआईपीएस की रिसर्च स्कॉलर रंजोत कौर ने रनर्स अप में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्हें सर्टिफिकेट के साथ 40 हजार रुपए कैश प्राइज दिया गया। वह प्रो. भूपिंदर सिंह भूप, प्रो ओमप्रकाश कटारे और यूआईसीईटी की प्रो अनुपमा कौशिक के गाइडेंस में रिसर्च कर रही हैं। वहीं टीनू शर्मा नॉर्थ जोन टॉपर रहीं। उन्हें सर्टिफिकेट के साथ 10 हजार के कैश प्राइज से सम्मानित किया गया। स्कॉलर टीनू वर्तमान में यूआईपीएस के प्रो. भूपिंदर सिंह भूप और प्रो. ओपी कटारे के नेतृत्व में रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें