कर्फ्यू में भी शराब तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर सीआईए स्टाफ-1 की पुलिस ने अवैध शराब सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सौरव अरोड़ा उर्फ वरेटी पुत्र केवल कृष्ण निवासी सोढल और दमनजीत सिंह पुत्र सतिंदरपाल सिंह निवासी सोढल नगर के तौर पर बताई जा रही है।
पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है, ताकि पता चल सके कि शराब की खेप कहां से तस्करी कर लाई जाती थी। इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने नाकेबंदी की हुई थी। जिस दौरान सूचना मिली की कि शराब तस्कर कार में सवार होकर शराब तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को सोढल पार्क के पास से तीन पेटी अवैध शराब सहित काबू कर लिया।
लुधियाना: महिला तस्कर से हेरोइन लेकर सप्लाई करने वाले तीन गिरफ्तार
बाहरी इलाकों से हेरोइन की खेप लाकर लुधियाना में सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है, जबकि महिला तस्कर पुलिस गिरफ्त से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को सेक्टर 39 चंडीगढ़ रोड से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 810 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस ने इस मामले में ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी बॉबी (24), कश्मीरी (24) और अर्जुन राय (19) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि आरोपियों को हेरोइन की खेप देने वाले घोड़ा कालोनी निवासी महिला तस्कर अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।