फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान दो नौजवान किसानों ने दी जान

Mon, 18 Jan 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मानसा में कर्ज से परेशान होकर दो नौजवान किसानों ने खुदकुशी कर ली। पिछले 15 दिन में 5 किसान जान दे चुके हैं। झुनीर के गांव माखेवाला के एक किसान ने कर्ज से तंग आकर रविवार रात को फंदा लगा दिया। खुशप्रीत कौर ने बताया कि उसके पति किसान अमनदीप सिंह पर 10 लाख रुपये का कर्ज था।
विज्ञापन


गांव माखेवाला के किसान अमनदीप सिंह (23) के पास 11 एकड़ जमीन थी। वह 15 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती रहा था। उस पर सात लाख रुपये बैंक, 70 हजार सोसाइटी और आढ़ती समेत दस लाख रुपये का कर्ज था। वह कर्ज वापस करने में असमर्थ था। इसके चलते वह कई दिनों से परेशान था।

उसने बताया कि अमनदीप कर्ज के कारण परेशान थे। रविवार रात उन्होंने घर में ही फंदा लगा लिया। गांव रल्ला में भी कर्ज से आहत एक नौजवान किसान काला सिंह ने कोई जहरीली दवा पीकर अपनी जान दे दी है। परिजनों के अनुसार वह खुद पर करीब डेढ़ लाख रुपये आढ़तियों के कर्ज से परेशान रहता था।
विज्ञापन


हरबंस कौर ने बताया कि उसके पति काला (35) कर्ज की वजह से मानसिक तौर पर बीते काफी दिनों से परेशान थे। उसके अनुसार उन्होंने पड़ोसियों से 14 कनाल जमीन ठेके पर ली थी, ताकि कर्ज उतार सकें। वहीं खेती से उनको कोई लाभ नहीं हुआ।

सुबह वह हरबंस से 200 रुपये मांग कर ले गया। बाद में घर आकर उसने कोई जहरीली दवा पीकर अपनी जान दे दी। दो बेटियों और एक बेटे के बाप काला सिंह का सोमवार को गांव रल्ला में अंतिम संस्कार किया गया।

भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के जिला प्रधान गोरा सिंह भैणीबाघा व दर्शन सिंह रल्ला ने सरकार से मृतक किसान के परिवार को 5 लाख रुपये वित्तीय सहायता और एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें