फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की 100 महिलाओं ने चंडीगढ़ के बैंक में काटा बवाल

Mon, 18 Jan 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के अबोहर से आई करीब 100 महिलाओं ने चंडीगढ़ में सेक्टर 32 स्थित केनरा बैंक की शाखा के बाहर जमकर बवाल काटा। महिलाओं का कहना था कि उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अबोहर में एक महीने का सिलाई कोर्स किया था। वह बैंक के खाते में आए 10 हजार रुपये लेने आई थीं। लेकिन उन्हें रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजाब के अबोहर से आई करीब 100 महिलाओं केनरा बैंक में उनके खाते में सरकार द्वारा डाले गए 10 हजार रुपये लेने पहुंचीं।

इन महिलाओं का कहना था कि उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सिलाई का एक महीने का कोर्स किया था। महिलाओं को कोर्स रीजनल सेंटर फॉर एंटरप्रन्योरशिप डेवलपमेंट (आरसीईडी) ने कराया था। बैंक में पहुंची महिला मंजु रानी ने बताया कि एक महीने की ट्रेनिंग के बाद उन्हें दस हजार रुपये देने की बात कही गई थी। लेकिन जब वह रुपये लेने पहुंचीं तो पैसे देने से बैंक ने मना कर दिया।
विज्ञापन


एक अन्य महिला नीलम का कहना था कि कुछ दिन पहले ही उनके साथ की करीब 15 महिलाएं दस-दस हजार रुपये ले जा चुकी हैं। अब उन्हें बैंक क्यों पैसे देने से मना कर रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि  आरसीईडी और बैंक से रिकॉर्ड ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की होगी।

रुपये क्रेडिट हुए हैं लेकिन देने की आदेश नहीं
जबकि केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर अजीत बग्गा ने बताया कि करीब 400 महिलाओं के खाते उनके बैंक में खुलवाए गये थे। उनके खातों में 10-10 हजार रुपये क्रेडिट भी हुए हैं। मगर अधिकारियों की तरफ से लीगल नोटिस मिला है कि इन्हें रुपये नहीं दिए जा सकते हैं।

साथ ही आरसीईडी अधिकारियों ने गाइडलाइन की कॉपी भी दी है। जिसमें लिखा है कि जो पैसा उनके खाते में आया है वह महिलाओं को नहीं देना है। फिलहाल सभी के खाते फ्रीज कर दिए हैं। आगे जैसा आदेश होगा वैसा किया जाएगा।

जिन्हें रुपये दे दिए हैं उन्हें वापस करने होंगे
वहीं आरसीईडी के अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया जो रुपये महिलाओं के खाते में आए हैं। वह किसी भी महिला को नहीं मिलने थे। वह आईआरसीईडी के पास ही आना है। इस बारे में सरकार की गाइडलाइन में साफ साफ कहा है।

जिन महिलाओं ने रुपये निकाले हैं उन्हें भी रुपये वापस देने के नोटिस भेजे जा चुके हैं। साथ ही बैंक को भी नोटिस दिया है कि भविष्य में किसी भी महिला को पेमेंट न करें। पुलिस में भी बैंक के खिलाफ शिकायत दी गई है कि कैसे बैंक ने कुछ महिलाओं को पैसे दे दिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें