फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: कपूरथला मार्डन जेल में दो हवालातियों की मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 04 Dec 2023 05:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

थाना कोतवाली पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतकों की पहचान हरिचंद निवासी दीप नगर नजदीक गिल चौक लुधियाना और सोहन सिंह निवासी गांव काला बागड़िया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कपूरथला मार्डन जेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की कपूरथला जेल में बंद दो हवालातियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दोनों को तबीयत बिगड़ने पर पहले जेल के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


थाना कोतवाली पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतकों की पहचान हरिचंद निवासी दीप नगर नजदीक गिल चौक लुधियाना और सोहन सिंह निवासी गांव काला बागड़िया के रूप में हुई है।

हरिचंद के बेटे सैंटी कुमार के अनुसार उसके पिता पिछले छह साल से एनडीपीएस मामले में बंद थे। उन्हें मधुमेह था मगर उनकी सेहत बिल्कुल ठीक थी। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी उनसे बात हुई थी, तब वह बिल्कुल ठीक थे और कह रहे थे कि उन्हें दवाई भेज दो। जेल में दवाई ठीक से नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन


रविवार को फोन कर बताया गया कि उनके पिता की सेहत बिगड़ गई है। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जब वह सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। उन्होंने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि अगर पिता को समय पर दवाई मिलती रहती और समय-समय पर सिविल अस्पताल ले लाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। 

वहीं दूसरा हवालाती सोहन सिंह जेल में पिछले एक साल से चोरी के मामले में बंद था और टीबी का मरीज था। शनिवार देर रात अचानक उसकी सेहत बिगड़ गई। उसे पहले जेल में बने अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे लिया। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें