लॉकडाउन के बीच निसिग थाना के एएसआई और ईएएसआई को एक युवक को मेंढक चाल चलवाना भारी पड़ गया। दोनों एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया। निसिंग से बरास गांव की सड़क पर एक युवक अपनी भाभी को दवा दिलवाने जा रहा था। इस दौरान निसिंग पुलिस ने नाके पर इनको रोक लिया और मेंढक चाल के लिए मजबूर किया और इसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान डंडे भी मारे। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया।