फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस के 63 सब इंस्पेक्टरों को मिली तरक्की, डीजीपी ने कहा- इससे मनोबल बढ़ेगा

Thu, 02 Apr 2020 09:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस के 63 सब-इंस्पेक्टरों (एसआई) को तुरंत प्रभाव से इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में जिला पुलिस और हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एचएपी) के 38 एसआई, भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के 17, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो तथा टेलीकॉम विंग में कार्यरत चार-चार सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। जिला पुलिस और एचएपी में तरक्की पाने वालों में 29 पुरुष व 9 महिला एसआई शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने पदोन्नति पाने वालों को बधाई देते हुए कहा कि इससे जनता की सेवा में कार्यरत इन पुलिस अधिकारियों का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें