फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: आकाशीय बिजली ने ली दो की जान, डेराबस्सी में किसान तो लालड़ू में युवक की मौत

Sat, 16 Sep 2023 01:18 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

लालड़ू के गांव जलालपुर में शुक्रवार सुबह बिजली गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिनंदन कुमार निवासी गांव जलालपुर मूल निवासी सीतामढ़ी (बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला डेराबस्सी के गांव महमदपुर में खेत में पानी लगाते समय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हुई है। मृतक की पहचान परमजीत सिंह निवासी महमदपुर के रूप में हुई है। खेतों में गिरे किसान को ग्रामीण 108 एंबुलेंस से डेराबस्सी स्थित सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि किसान अपने-अपने खेतों में काम कर रहे थे। बारिश शुरू होने पर कुछ किसान मोटर के पास पेड़ के नीचे खड़े हो गए लेकिन परमजीत अपने खेत में काम करता रहा। करीब एक घंटे बाद जब परमजीत को अन्य किसानों ने नहीं देखा तो उन्होंने तलाश शुरू की।

विज्ञापन


इसी बीच एक मजदूर ने परमजीत को खेत में गिरा देखा। उन्होंने परमजीत की छाती और दिल पर बिजली के झटके के निशान देखे। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से ही मौसम खराब था। काले बादल छाए थे और बिजली चमक रही थी। इसी बीच परमजीत भी बिजली की चपेट में आ गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

बिजली ने ली युवक की जान

उधर, लालड़ू के गांव जलालपुर में शुक्रवार सुबह बिजली गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिनंदन कुमार निवासी गांव जलालपुर मूल निवासी सीतामढ़ी (बिहार) के रूप में हुई है। स्थानीय निवासी शंभू कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब पौने सात बजे हुआ। वह मृतक अभिनंदन के साथ खेतों से घूमकर घर जा रहा था। उसी समय अचानक बिजली चमकी उसने देखा कि अभिनंदन जमीन पर गिरा था। तुरंत अन्य साथियों की मदद से अभिनंदन को सरकारी अस्पताल अंबाला ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लैहली पुलिस ने मृतक के साथी शंभू के बयान पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

दो साल पहले हुई थी शादी

चाचा लल्लन ने बताया कि अभिनंदन पिछले कई वर्षों से उसके पास जलालपुर में ही रहता था और रेहड़ी पर छोले-कुलचे बेचता था। अभिनंदन की दो वर्ष पहले शादी हुई थी और उसका एक वर्ष का बेटा भी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें