फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खेत में काम कर रहे किसान पर गिरी बिजली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव महमदपुर में खेत में पानी लगाते समय आसमान से बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान परमजीत सिंह वासी महमदपुर के रूप में हुई है। खेतों में गिरे किसान को ग्रामीण 108 एंबुलेंस से डेराबस्सी स्थित सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि किसान अपने-अपने खेतों में काम कर रहे थे। बारिश शुरू होने पर कुछ किसान मोटर से लगे पेड़ के नीचे खड़े हो गए लेकिन परमजीत अपने खेत में काम करता रहा। करीब एक घंटे बाद जब किसानों को वह नहीं दिखा तो उन्होंने परमजीत की तलाश शुरू की। इसी बीच एक मजदूर ने परमजीत को खेत में गिरा देखा। उन्होंने परमजीत की छाती और दिल पर बिजली के झटके के निशान देखे। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से ही मौसम खराब था। काले बादल छाए हुए थे और बिजली चमक रही थी। इसी बीच परमजीत भी बिजली की चपेट में आ गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें