हरभजन मान ने उन्हें पंजाब के ज्वलंत मुद्दे पंजाबियों के प्रवास पर आधारित फिल्म पीआर (परमानेंट रेजिडेंट ) बनाने की पेशकश की। इसका बजट 4 करोड़ 68 लाख बताया था। फिल्म का सब्जेक्ट पसंद आने के बाद हार्वी ने मान के साथ एमओयू साइन किया। इसके अनुसार दोनों को फिल्म निर्माण पर आधा खर्च करना था।
हार्वी ने बताया कि उन्होंने अपने हिस्से का 2 करोड़ 36 लाख रुपये चेक के जरिये अदा भी कर दिया लेकिन हरभजन मान ने फिल्म निर्माण पर एक भी पैसा नहीं लगाया और बेहद कम बजट में काम निपटा दिया। हरभजन मान ने वादे के मुताबिक नामवर पंजाबी कलाकारों की जगह कई नये चेहरे फिल्म में उतार दिए।
95 फीसदी शूटिंग कनाडा और अन्य देशों में की
फिल्म की 95 फीसदी शूटिंग कनाडा और अन्य देशों में की गई। 30 से 40 दिन कनाडा और 20 से 30 दिन अमेरिका में शूटिंग हुई और बाकी सीन भारत में शूट किए गए। हरविंदर सरां और दर्शन रंगी ने हरभजन मान पर साथी कलाकारों को भी पूरा मेहनताना न देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा कई अच्छे गीत भी फिल्म से हटा दिए गए।
हर माह हिसाब देने का समझौता तोड़ा
एमओयू की शर्तों के अनुसार शूटिंग के दौरान हर माह हिसाब देने का समझौता भी तोड़ा गया। बार बार मांगने के बावजूद पक्के बिल नहीं दिए। आखिर इसी वर्ष मई में फिल्म रिलीज कर दी गई और सिनेमा घरों में दो हफ्ते बाद ही फ्लॉप होकर धराशायी हो गई। हार्वी और दर्शन रंगी ने कहा कि उन्होंने वादे के मुताबिक पारदर्शी तरीके से हरभजन मान को हिसाब किताब के लिए कई बार बात की लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया जाता और आज तक उन्हें हिसाब नहीं दिया गया। आखिर थक हार कर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। दोनों ने पंजाब की आप सरकार से भी इंसाफ दिलवाने की मांग की है।
अदालत का फैसला मंजूर होगा: हरभजन मान
गायक और सिने अभिनेता हरभजन मान और उनके पार्टनर गुरबिंदर सिंह ने संपर्क करने पर कहा कि मामला अदालत में है। अदालत का जो भी फैसला आएगा, उन्हें मंजूर होगा। इसके अलावा वो इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहते।