फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बोर के चार राउंड के साथ दो युवक गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो-पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 की मार्केट से पुलिस ने रविवार देर रात दो युवकों को 12 बोर के चार राउंड के साथ गिरफ्तार किया। उनका एक साथी पिस्टल के साथ इनोवा गाड़ी से भागने में कामयाब रहा। सेक्टर-14 में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब दो बजे तीन युवक मार्केट के नजदीक हुड़दंग मचा रहे थे। गश्त कर रही पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो उनसे पूछताछ की। इसी बीच एक युवक गाड़ी स्टार्ट कर भाग निकला, जबकि उसके दो साथी वहीं रह गए। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनसे 12 बोर के चार राउंड मिले। युवकों ने अपनी पहचान ढकोली निवासी राकेश अज्ञैर प्रमोद के तौर पर हुई। वहीं, तीसरे युवक का नाम प्रीतपाल बताया। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें