आर्मी के पूर्व सैनिकों की छोटी-बड़ी दिक्कतों का समाधान अब सिर्फ एक टोल फ्री नंबर से हो जाएगा।
वेस्टर्न कमांड ने अपने सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर एक्स सर्विसमैन सहायता रीजनल सेंटर शुरू किए। इन सभी सेंटर के लिए वेस्टर्न कमांड ने सोमवार को एक टोल फ्री नंबर जारी किया है।
साथ ही ई-मेल एड्रेस भी जारी किए हैं। ये सेवाएं तुरंत प्रभाव से शुरू कर दी गई हैं। वेस्टर्न कमांड ने दावा किया है कि इन नंबरों पर फोन मिलाते ही सेंटर समस्याओं पर काम करना शुरू कर देगा।
ये सेंटर पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और हरियाणा में खोले गए हैं। सूत्रों ने बताया कि तीन साल से वेस्टर्न कमांड में एक्स-सर्विसमैन सहायता केंद्र चल रहा था।
इससे कई फौजियों की दिक्कतें आसानी से सुलझ गई। उन्हें न तो कोई चिट्ठी भेजनी पड़ी और न ही एजेंसी के चक्कर लगाने पड़े। इस केंद्र में सफलता मिलने के बाद कमांड ने अन्य स्टेशनों में इस केंद्र को शुरू करने का फैसला लिया।
वेस्टर्न कमांड से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि आर्मी से रिटायरमेंट के बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
किसी के पेंशन आर्डर रुक जाते हैं तो किसी का कोई कागज रुक जाता है। या फिर किसी को मेडिकल सुविधाएं नहीं मिलती। अक्सर ये परेशानी एक्स सर्विसमैन को आती हैं।
इन समस्याओं को दूर करने के लिए फौजियों को वेस्टर्न कमांड के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। इन समस्याओं को सुलझाने में ये सेंटर काफी कारगार साबित होंगे।
अधिकारियों के मुताबिक इन केंद्रों पर एक्स सर्विसमैन नंबरों पर कॉल या ई-मेल से या केंद्र पर डायरेक्ट जाते हैं तब भी उनकी शिकायत दर्ज की जाएगी। समस्या हल होते ही एक्स सर्विसमैन को सूचना दे दी जाएगी।
यहां पर बनाए गए सहायता केंद्र
वेस्टर्न कमांड---1800-180-2091-------sahayta@wcesm.com
अंबाला----------1800-180-0025----sahaytaambala@wcesm.com
पटियाला--------1800-180-2091----sahaytapatiala@wcesm.com
अमृतसर--------1800-180-2091----sahaytaamritsar@wcesm.com
जालंधर---------1800-180-2091----sahaytajalandhar@wcesm.com
गुरदासपुर-------1800-180-2509---sahaytagurdaspur@wcesm.com
जम्मू-----------1800-180-7009---sahaytajammu@wcesm.com
पठानकोट-------1800-180-2504---sahaytapathankot@wcesm.com
योल------------1800-180-8012--sahaytayol@wcesm.com
शिमला---------1800-180-2091---sahaytashimla@wcesm.com