फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-82 और एरोसिटी में चोरी के आरोपी नेपाली गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2025 02:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आईटी सिटी थाने के अंतर्गत पड़ते सेक्टर-82, एरोसिटी व आईटी सिटी क्षेत्र में चोरी व लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले नेपाली गिरोह के दो गुर्गों रमेश बहादुर व दीपक को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने 18 अक्तूबर को आईटी सिटी में रहने वाले अमित खन्ना के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अमित के बयान पर आईटी सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस को आरोपियों की तलाश थी।

आईटी सिटी थाना पुलिस ने एयरपोर्ट चौक पर नाकाबंदी की थी। उसी दौरान दो युवक एक्टिवा पर आए। पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गए। पुलिस को शक हुआ तो उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सेक्टर-82, एयरोसिटी व आईटी सिटी थाने में चोरी व लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं। उन्होंने अमित खन्ना के घर पर भी चोरी की वारदात को कबूल किया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उक्त मामले में नामजद किया।
विज्ञापन

आरोपी रमेश बहादुर निवासी गांव नारायणपुर जिला दंग नेपाल (हाल निवासी सेक्टर-82) व दीपक निवासी गांव गौराइ जिला दंग नेपाल (हाल निवासी गांव मौली बैदवान सेक्टर-80) को जिला अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों से पुलिस को एक एक्टिवा, चार इंवर्टर बैटरी, दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि आरोपी पहले दिहाड़ी पर काम करते थे लेकिन डेढ़ महीने से वह चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। वह नशा करने के आदी हैं और दिन में रेकी कर रात को चोरी करते थे। आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री की जानकारी हासिल की जा रही है। वहीं, वह किराये पर कब से रह रहे थे और उनकी पुलिस वेरिफिकेशन हुई थी या नहीं इसकी भी जांच होगी। अगर मकान मालिक की ओर से उनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाई हुई तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें