फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: दोराहा में फैक्टरी में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत, चार घायल, फैक्टरी मालिक पर केस

Tue, 20 Dec 2022 08:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

डीएसपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया। घायलों के नाम रमेश कुमार, हरीश कुमार, बाबूलाल मिश्रा और अनिल कुमार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के दोराहा के रामपुरा रोड स्थित एक स्टील फैक्टरी में मंगलवार सुबह बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को लुधियाना के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान विनय और राहुल के तौर पर हुई है। इनकी उम्र 20-25 साल थी। दोनों यूपी के रहने वाले थे।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बॉयलर का धमाका इतना तेज था कि लोहे के शेड तक उड़ गए। धमाके के वक्त छह से सात मजदूर काम कर रहे थे। बॉयलर फटने से पास खड़े मजदूर झुलस गए। सूत्रों का कहना है कि फैक्टरी में सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं था। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया। घायलों के नाम रमेश कुमार, हरीश कुमार, बाबूलाल मिश्रा और अनिल कुमार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें