फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के दो IPS अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस मेडल, 14 होंगे पुलिस मेडल से सम्मानित

Sun, 14 Aug 2022 08:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (बीओआई) पंजाब के डायरेक्टर बी. चंद्रशेखर और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) इंटेलिजेंस जतिंदर सिंह औलख को विशिष्ट सेवाओं के बदले राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
बी. चंद्रशेखर और जतिंदर सिंह औलख । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों के नामों का एलान किया है। दो आईपीएस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल (पीपीएमडीएस) और शानदार सेवाओं के लिए 14 को पुलिस मेडल (पीएमएमएस) से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (बीओआई) पंजाब के डायरेक्टर बी. चंद्रशेखर और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) इंटेलिजेंस जतिंदर सिंह औलख को विशिष्ट सेवाओं के बदले राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह छह पीपीएस अधिकारियों एआईजी जोनल सीआईडी अमृतसर वरिंदर सिंह, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमृतसर परमिंदर सिंह भंडाल, डीएसपी आईआरबी लुधियाना दलजीत सिंह, डीएसपी कमांडो बटालियन बहादुरगढ़ संजीव कुमार, डीएसपी पीआरटीसी जहानखेलां हरजीत सिंह और डीएसपी सीआईडी जालंधर हरभजन लाल का नाम उन 14 अधिकारियों, कर्मचारियों में शामिल है जिनका चयन शानदार सेवाओं के बदले पुलिस मेडल के लिए किया गया है।
 
बाकी अधिकारियों में इंस्पेक्टर राज कुमार, एसआई संपूर्ण सिंह, एसआई राजेश कुमार, एसआई राम दर्शन, एसआई चंद्र प्रकाश, एसआई सिकंदर सिंह, एएसआई मंजीत सिंह और एएसआई प्रितपाल सिंह शामिल हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए इन अधिकारियों की सेवाओं को मान्यता देने और समूची पंजाब पुलिस फोर्स का मनोबल बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता पुलिस फोर्स को और ज्यादा लगन और तनदेही से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिसकी अलग-अलग सुरक्षा चुनौतियों वाले सीमावर्ती राज्यों में बहुत जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें