पाकिस्तान में विवादों में घिरे दो भारतीय पत्रकारों को सोमवार को पाकिस्तानी सरकार ने भारत भेज दिया है।
पाकिस्तान में पीटीआई न्यूज एजेंसी के रिपोर्ट एलेक्स फिलिप और हिंदू अखबार की पत्रकार मीना मैनन के ऊपर पाकिस्तानी सरकार की ओर से कई तरह की गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसको मुख्य रखकर पाकिस्तानी सरकार की ओर से गत सप्ताह दोनों पत्रकारों को पाकिस्तान छोड़ने के आदेश जारी कर दिए गए थे।
एलेक्स फिलिप का तो पिछले आठ माह से वीजा भी रिन्यू नहीं हुआ था। वहां मैनन के ऊपर भी कथित तौर पर पाकिस्तान की एजेंसियों की ओर से लगाए गए थे। सोमवार को दोनों पत्रकारों को भारत भेजने के लिए अटारी वाघा बार्डर पर भारी सुरक्षा में लाया गया। देर रात तक पीटीआई के पत्रकार को तो अटारी-वाघा सड़क सीमा के रास्ते भारत भेज दिया गया। यहां भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी फिलिप को बिना किसी सुरक्षा के दिल्ली भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मैनन को पाकिस्तानी महिला पुलिस बार्डर से वापस लाहौर ले गई है। उसे भारतीय सीमा से नहीं भेजा जा रहा है। यहां भी सामने आया है कि मैनन को हवाई जहाज से भारत भेजा जा रहा है।