फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सभी केंद्र... नर्सिंग परीक्षाओं में धोखाधड़ी पर पीएनआरसी की पूर्व रजिस्ट्रार समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्व रजिस्ट्रार चरणजीत कौर व डॉ. अरविंदरवीर एएनएम-जीएनएम कोर्स परीक्षा व सीट आवंटन में करते थे धांधली
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
चंडीगढ़/होशियारपुर। विजिलेंस ब्यूरो ने एएनएम-जीएनएम कोर्स परीक्षा व सीट आवंटन में धांधली के आरोप में पंजाब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (पीएनआरसी) की पूर्व रजिस्ट्रार चरणजीत कौर चीमा और डॉ. अरविंदरवीर सिंह गिल को गिरफ्तार किया है। इन पर नर्सिंग परीक्षा में धोखाधड़ी और साजिश रचने का आरोप है। दोनों होशियारपुर के ही रहने वाले हैं।
विजिलेंस के अनुसार पीएनआरसी को राज्य सरकार की ओर से पंजाब में नर्सिंग कॉलेजों व संस्थानों को मान्यता देने, सीटों का आवंटन करने व ऑक्सीलरी नर्स एंड मिडवाइफ (एएनएम) जनरल नर्स एंड मिडवाइफ (जीएनएम) पाठ्यक्रमों और परीक्षाओं के आयोजन संबंधी अनुमति देनी होती है। इस संस्था की ओर से दाखिलों और परीक्षाओं में धोखाधड़ी करने के बारे में मिली शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि केडी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, माहिलपुर, होशियारपुर को भारतीय नर्सिंग काउंसिल नई दिल्ली से 25 सितंबर, 2019 और पीएनआरसी से 29 नवंबर, 2012 को जारी पत्र के माध्यम से मान्यता मिली थी, जबकि इस कॉलेज की मान्यता से काफी पहले पीएनआरसी मोहाली की ओर से जारी किए गए दाखिला फॉर्म और रसीद नंबर पाए गए। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस ब्यूरो की टीमें रवाना कर दी गई हैं और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते थे धांधलीविजिलेंस के अनुसार इस कॉलेज से संबंधित पांच रोल नंबरों के दाखिला फॉर्म प्राप्त हुए थे, लेकिन ये दाखिला फॉर्म व रोल नंबर पीएनआरसी की ओर से प्रिंस्टन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग गुरदासपुर को जारी किए गए थे। इन पांच छात्रों की फर्जी दाखिला सूची अक्तूबर 2012 में कॉलेज को मान्यता मिलने से काफी पहले तैयार की गई थी और इस दाखिला सूची के आधार पर इन छात्रों के परीक्षा फॉर्म और परीक्षा फीस की रसीद पर इन रोल नंबरों से संबंधित कटऑफ सूची जारी की गई थी। इसके अलावा जीआरडी इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग टांडा उड़मुड़, होशियारपुर से संबंधित 27 छात्रों की दाखिला सूची पीएनआरसी की ओर से तैयार करके वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। इसके बाद इस कॉलेज के 30 छात्रों की संशोधित सूची में केडी कॉलेज ऑफ नर्सिंग माहिलपुर के 2 रोल नंबरों से संबंधित दाखिले दिखाए गए थे। इस तरह उक्त दो कॉलेजों के छात्रों के दाखिले इन रोल नंबरों से संबंधित जारी की गई सूचियों और छात्रों के तबादले पीएनआरसी की परीक्षा शाखा के कर्मचारी (डीलिंग हैंड) की तैनाती के दौरान हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें