फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो IAS के बीच ट्वीट वार: अशोक खेमका ने लिखा- छोटे दिमाग वाले असुरक्षित रहेंगे, वर्मा का पलटवार- थोथा चना बाजे घना

Mon, 06 Jun 2022 12:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा वेयर हाउसिंग के मौजूदा एमडी संजीव वर्मा ने वर्ष 2010 में अशोक खेमका पर विभाग में एमडी पद पर रहते हुए दो मैनेजरों की नियुक्ति में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
अशोक खेमका और संजीव वर्मा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के आईएएस अशोक खेमका और संजीव वर्मा के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दोनों अधिकारियों के बीच ट्वीट वार छिड़ा हुआ है। रविवार को खेमका ने ट्वीट किया कि संस्थाओं में अगर येस मैन की नियुक्ति उच्च पदों पर हो जाएगी तो हमारी संस्थाओं में सुधारों से क्या फर्क पड़ेगा। छोटे दिमाग वाले सदैव असुरक्षित रहेंगे और उन संस्थाओं को नुकसान पहुंचाएंगे, जिनके वे मुखिया हैं। इस पर पलटवार करते हुए दोपहर बाद संजीव वर्मा ने ट्वीट किया, अकर्मण्यता में अप्रतिष्ठित होने का भय बना रहता है, इसलिए कर्मशील मनुष्य से जलन होने लगती है। थोथा चना बाजे घना।

विज्ञापन


हरियाणा वेयर हाउसिंग कोर्पोरेशन में नियुक्तियों को लेकर दोनों आईएएस अधिकारियों के बीच विवाद चल रहा है। इससे पहले भी दोनों अधिकारी एक दूसरे के खिलाफ ट्वीट करते रहे हैं। गौर हो कि हरियाणा वेयर हाउसिंग के मौजूदा एमडी संजीव वर्मा ने वर्ष 2010 में अशोक खेमका पर विभाग में एमडी पद पर रहते हुए दो मैनेजरों की नियुक्ति में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं। 

जांच के बाद कमेटी ने दोनों मैनेजरों की नियुक्ति रद्द कर दी। इसी मामले में संजीव वर्मा ने आईएएस अफसर अशोक खेमका के खिलाफ पंचकूला सेक्टर-5 थाने में एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दी थी। दूसरी ओर, आईएएस अफसर अशोक खेमका आर्काइव डिपार्टमेंट में वाहन के मिसयूज की शिकायत से जुड़े पुराने मामले में संजीव वर्मा के खिलाफ शिकायत दे चुके हैं। खेमका एफआईआर रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट जा चुके हैं, जबकि वर्मा सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें