फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः पीयू के फ्रेंच और जर्मन विभाग से 10 करोड़ की दो हेरिटेज टेबल चोरी

Wed, 23 Oct 2019 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Panjab University - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी की ‘कुंडली’ में हेरिटेज फर्नीचर चोर गिरोह फन फैलाकर कर बैठ गया है। प्रशासन ने अगर समय रहते इससे पार नहीं पाया तो वह दिन दूर नहीं जब हेरिटेज फर्नीचर लुप्त हो जाएंगे। अब पीयू के दो विभागों से 10 करोड़ की दो हेरिटेज टेबल चोरी हो गए हैं। इसका खुलासा मंगलवार को सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई चर्चा से हुआ। 

विज्ञापन


मामला सार्वजनिक होने के बाद विभागों में हड़कंप मच गया है। हैरानी इस बात की है कि चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर को भी इसकी भनक नहीं लगी जबकि उनके कार्यालय में विभागों की ओर से शिकायती पत्र भी भेजा गया था। हालांकि चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने मामला पुलिस को ट्रांसफर करने की बात जरूर कही है।

सूत्रों का कहना है कि फ्रेंच और जर्मन विभाग में पिछले हफ्ते क्लास रूम के ताले तोड़े गए। जैसे ही विभाग के जिम्मेदार लोगों को पता चली तो उन्होंने फर्नीचर आदि सामान देखा। गिनती की गई तो अलग-अलग विभाग से एक-एक हेरिटेज टेबल कम मिली। विभाग की ओर से खोजबीन की गई, लेकिन टेबल का कोई सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन

आखिर में इन विभागों ने पीयू के सुरक्षा विभाग को इसकी जानकारी दी और लिखित में भी पत्र भेजा। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा विभाग के हर किसी को यह बात पता थी, लेकिन उसे दबाने की पूरी कोशिश की गई। यही कारण था कि कुछ दिन पहले संस्कृत विभाग से हेरिटेज टेबल चोरी होने का शोर मचा था, लेकिन हकीकत में कुछ और थी।

दूसरे विभाग की ओर इशारा इसलिए किया गया कि जिस विभाग से टेबल निकली हैं, वह बात बाहर न आने पाए। शोर मचने के बाद चीफ सिक्योरिटी अधिकारी प्रो. अश्वनी कौल भी संस्कृत विभाग पहुंचे थे, लेकिन चोरी होने की बात उन्होंने नकार दी थी। 

ऐसे हुआ मामले का खुलासा 
मंगलवार को कई सुरक्षा कर्मियों की जुबान पर टेबल चोरी का मामला आया। तफ्तीश की गई तो पता चला कि आर्ट ब्लॉक पांच स्थित फ्रेंच व जर्मन विभाग का ताला तोड़कर दो बड़ी हेरिटेज टेबल निकाली गई हैं। विभाग को यह बात पता चली, लेकिन उन्होंने मौन साध लिया और मामला दबाने की पूरी कोशिश की। 

जानकारों का कहना है कि टेबल का आकार बड़ा था, इनकी कीमत भी दस करोड़ से अधिक आंकी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि यह आर्ट ब्लॉक सबसे अनसेफ माना जाता है। यहां सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं किए गए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि वहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। 
विज्ञापन

विभाग के ही कुछ लोगों का हो सकता है हाथ

फ्रेंच व जर्मन लैंग्वेज से दो बड़ी हेरिटेज टेबल चोरी होने के बाद यह मामला पीयू में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों का कहना है कि विभाग के ही कुछ लोगों का इसमें हाथ हो सकता है। हालांकि यह पुलिस जांच में इसका खुलासा होगा। सूत्रों का कहना है कि यह टेबल पीयू में नहीं बताई जा रही हैं, यह पीयू से बाहर चली गई हैं। 

अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर बिना गेट पास के यह टेबल कैसे बाहर गईं और यदि पीयू में हैं तो कहां छिपाई गई हैं। जानकार कहते हैं कि इसमें सुरक्षा विभाग के भी कुछ गार्ड शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर फ्रेंच विभाग अध्यक्ष से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। 

कुछ दिनों पहले दो हेरिटेज टेबल चोरी होने की शिकायत फ्रेंच व जर्मन विभाग ने हमारे कार्यालय में दी थी, इसकी जानकारी मुझे नहीं थी, लेकिन यह शिकायत पुलिस को ट्रांसफर कर दी हैं। पुलिस जांच कर इसका खुलासा करेगी। - प्रो. अश्वनी कौल, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, पीयू

मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसकी जांच करवाएंगे। जो भी दोषी होगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी। - प्रो. शंकरजी झा, प्रभारी वाइस चांसलर, पीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें