उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार himachalmanpowerassociates@gmail.com और कंपनी के पते हिमाचल मैन पॉवर एसोसिएट्स बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार सुंदरनगर जिला मंडी के पते पर भी स्पीड पोस्ट से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, एमसीएम, एमबीए, बीटेक और बीएससी पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया की उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
इसके बाद कंपनी युवाओं को हिमाचल, पंजाब, जीरकपुर, जालंधर, नोएडा, जयपुर में नियुक्ति देगी, जबकि चुने गए युवाओं को कंपनी की ओर से पीएफ, ईएसआई, वर्दी, इश्योरेंस, मेडिकल, ओवरटाइम आदि की सुविधा करवाएगी।