फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरबूज ने छीन ली दो पुलिस वालों की नौकरी

Wed, 31 May 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस (डेमो पिक) - फोटो : demo pics
विज्ञापन
आम आदमी को तो क्या कहें, पुलिस वाले भी ये करतूत कर सकते हैं सोचा न था। देखिए सीसीटीवी में कैद हुई दो पुलिस वालों की शर्मनाक हरकत। मामला हरियाणा के जींद का है। सफीदों कस्बे की सब्जी मंडी से तरबूज चुराते दो पुलिस वाले सीसीटीवी में कैद हो गए।
विज्ञापन


इस घटना ने पूरे पुलिस विभाग  को शर्मसार कर दिया है। पुलिस वालों की करतूत का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि पुलिस वाले ऐसी हरकत कर सकते हैं।

मामले में घायल होमगार्ड ने पुलिस में शिकायत दी तो हरकत का खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो पुलिस वालों की पहचान स्पेशल पुलिस ऑफिस सुनेहरा सिंह और होमगार्ड पवन कुमार के रूप में हुई है और दोनों ने अपनी करतूत कबूल भी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड ने रोका तो धमकाया और मारपीट की

beaten
सोमवार देर रात की यह घटना है। वीडियो में दिख रहा है कि बाइक पर दो पुलिस वाले आते हैं और तरबूत उठाने लगते हैं। उन्हें ऐसा करते मंडी के सुरक्षाकर्मी ने देख लिया तो वह उन्हें रोकने लगा, लेकिन पुलिस वालों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।

यहां तक ​​कि उन्होंने उसे पीटा भी और तरबूज उठाकर चले गए। हंगामा होते देखकर आसपास लोग दौड़े आए और गार्ड को अस्पताल पहुंचाया। घायल गार्ड प्रेम बहादुर की ​शिकायत पर जींद एसपी शशांक आनंद ने मामला दर्ज कर लिया।

साथ ही एसपीओ सुनहेरा सिंह को बर्खास्त कर दिया। वहीं होमगार्ड को भी बर्खास्त करने की सिफारिश की है। क्योंकि होमगार्ड डिविजन हरियाणा पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, इसलिए वे उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें